शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश में सबसे कम वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया।मध्य प्रदेश के मऊगंज में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।
शाम पांच बजे तक मतदान
असम- 70.66
बिहार- 53.03
छत्तीसगढ़- 72.13
जम्मू् कश्मीर- 67.22
कर्नाटक- 63.90
केरल- 63.97
मध्य प्रदेश- 54.58
महाराष्ट्र- 53.51
मणिपुर- 76.06
राजस्थान- 59.19
त्रिपुरा- 76.23
यूपी- 52.64
पश्चिम बंगाल- 71.84
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वायनाड एक अहम सीट है। हमारे नेता राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार वे जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं चार दिन के लिए राजस्थान गया था। मैंने वहां की परिस्थितियों को देखा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम डबल डिजिट से अधिक सीटें जीतेंगे।
मतदान के बाद अभिनेता राजकुमार ने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है। यह सभी का अधिकार है। सभी को मतदान करना चाहिए क्योंकि जब हम मतदान करते हैं तो हम उनसे सवाल पूछने का हक मिल जाता है। मतदान को लेकर लोगों का रूख बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि लोग बदलाव चाहते हैं।
गुजरात के पोरबंदर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज फर्स्ट टाइम वोटर्स और नौजवानों के साथ संवाद हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि हर युवा ने अपना मन बना लिया है कि वह पीएम मोदी को ही अपना नेता मानते हैं। पोरबंदर का नौजवान मनसुख मनडाविया के नेतृत्व को चाहता है, जिससे यहां का विकास हो सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X
What's Your Reaction?






