'शादी से पहले का मेरा पास्ट जान चुके थे' इसलिए चुनी मौत...TCS मैनेजर की पत्नी की व्हाट्सएप चैट से खुलासा

टीसीएस के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ी है। मानव ने पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि पत्नी निकिता सभी आरोपों को झूठा बताते हुआ व्हाट्सएप चैट दिखाई है। 

Mar 1, 2025 - 14:00
 0  324
'शादी से पहले का मेरा पास्ट जान चुके थे' इसलिए चुनी मौत...TCS मैनेजर की पत्नी की व्हाट्सएप चैट से खुलासा

आगरा (आरएनआई) टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह आरोपी पत्नी और सुसराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकेता परिवार सहित गायब हैं। हालांकि उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए आरोप गलत बताए।

मृतक की बहन आकांक्षा ने उनकी बात का खंडन किया। उनका कहना है कि मानव पुलिस कार्रवाई की धमकी देने से तनाव में आ गए थे। बहन आकांक्षा ने शुक्रवार को बताया कि घटना वाले दिन निकेता की ढाई बजे काॅल आई थी। उससे पहले 12:40 बजे तक मानव से बात हुुई थी। उससे कुछ दस्तावेज पीपीटी बनाने के लिए भेजे थे। निकेता मानव से बात करने के लिए बोल रही थी। कहा था कि वह कुछ करने वाले हैं।

इस पर उसको तुरंत काॅल किया। मगर, उसने काॅल नहीं उठाया। उन्होंने मैसेज भेजा। इसमें लिखा कि वह वीडियो देख रहा है। वीडियो बंद हो जाएगा। मानव से हालचाल पूछा। यह लिखकर पूछा कि उन्होंने बुरा सपना देखा है। कोई बात तो नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं। सोने के लिए बोल दिया। भाई के ठीक होने के बारे में पता चलने पर निकेता को बता दिया। लग रहा था कि पति-पत्नी झगड़ा नहीं करें। निकेता को सोने के लिए बोल दिया। उसे शांत करने के लिए मैसेज किए थे। अंदाजा नहीं था कि भाई इस तरह का कुछ काम करेगा।

मानव को इंस्टाग्राम पर एक आईडी से निकेता की पुरानी जिंदगी के बारे में बताया गया था। इसके बाद से भाई तनाव में आ गया था। उसने हाथ की नस काट ली थी। माता-पिता ने मुंबई जाकर समझाया था। वह निकेता से तलाक लेने आगरा आया था। मगर, उसे निकेता और उसके परिवार वालों ने घर पर धमकाया, जिससे वह तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या कर ली। उधर, माता-पिता कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह एक ही बात कह रहे हैं कि कार्रवाई की जाए।

बरहन(आगरा)। मानव शर्मा की पत्नी निकेता ने खुद पर आरोप लगने के बाद वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि मानव इससे पहले भी दो बार सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। सुसाइड से कुछ समय पहले ही उसने मानव के पिता और बहन को इस बारे में आगाह किया था। वीडियो के बाद निकेता परिवार सहित गायब हैं। निकिता ने मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट के साक्ष्य भी पेश किए। उनका कहना है कि मानव जिस बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था, वह पास्ट था। सुसाइड वाले दिन शाम को उसे हंसी-खुशी बरहन मायके में छोड़कर गया था। कहा कि मानव कुछ समय से बहुत तनाव में थे। तनाव में उन्होंने दो बार अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों बार उसने ही उन्हें बचा लिया था। इस बारे में उसने ससुराल के सदस्यों को भी बताया था, लेकिन उन्होंने पति पत्नी के बीच का मामला बता कर टाल दिया। बकौल निकेता, मानव की यह स्थिति देखकर वही उसे मुंबई से आगरा लेकर आई थी।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.