शादी के बाद विदा हुई दुल्हन का हाईवे पर अपहरण, दूल्हे पर जानलेवा हमला – पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दुल्हन को छुड़ाया

Mar 2, 2025 - 17:40
Mar 2, 2025 - 17:41
 0  5.5k
शादी के बाद विदा हुई दुल्हन का हाईवे पर अपहरण, दूल्हे पर जानलेवा हमला – पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर दुल्हन को छुड़ाया

गुना (आरएनआई) मायके से विवाह के बाद विदा होकर जा रही दुल्हन का बीच रास्ते में गाड़ी रोककर अपहरण, दूल्हे के साथ मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला भी, भागे बदमाश देवास के पास से 5 गिरफ्तार। 

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के रतीखेड़ा मे शनिवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर से विक्रम नायक की बारात आई थी। रात मे शादी की रस्मो के बाद सुबह दुल्हन ससुराल के लिये विदा हुईं। तभी रास्ते मे गुना जिले के रूठीयाई चौकी क्षेत्र नेशनल हाई वे 46 पर स्कर्पियो वाहन से आये अपहरण कर्ताओ ने पहिले बरात  की गाड़ी रुकने के कोशिश की,न रुकने पर ओवरटेक करके दूल्हे की गाड़ी रोककर, दूल्हे के साथ मारपीट की और दुल्हन का अपहरण कर लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही वाहन की तलाश शुरू हुईं, तो देवास के पास 5 अपहरणकर्ताओ को गिरफ्तार कर दुल्हन को मुक्त करा लिया गया।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0