शहीद सेना सम्मान भारत साइकिल यात्रा पर निकले देवरिया के अभिषेक का डीएम ने किया स्वागत 

Feb 21, 2025 - 18:46
Feb 21, 2025 - 18:47
 0  567

हरदोई (आरएनआई)शहीद सैनिकों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शहीद सेना सम्मान भारत साईकिल यात्रा पर देवरिया से निकले अभिषेक आज अपनी यात्रा के 68वें दिन हरदोई कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे। यहाँ उनका स्वागत जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी किया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर उनको आगे की यात्रा के लिए रवाना किया। अधिकारी ने कहा कि अभिषेक का यह जुनून सैनिकों का उत्साहवर्धन करेगा। वीर सैनिकों का यह आंतरिक समर्थन भी हमारी सेना की ताकत है। देख अपनी संपूर्ण यात्रा के दौरान कुल 47000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 31 राज्य और 61 छावनी होते हुए 900 दिन में समाप्त होगी। अभिषेक अपने साथ एक टेंट लेकर चलते हैं जिसमें वह रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के लिए वह किसी की सहायता नहीं लेते हैं। कलेक्ट्रेट परिसर से उनके रवाना होने के समय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ओपी मिश्रा, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)