शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केन्द्र पर विशेष योग साधना शिविर

शाहजांहपुर, (आरएनआई) योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय योग साधना केन्द्र पर विशेष योग साधना शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पंचोपचार पूजन कर शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में औषधीय गुणों से युक्त अमृतमयी खीर का राधा-कृष्ण को भोग लगाकर साधकों को शरद ऋतु के अनुकूल योग साधना का अभ्यास कराया गया। जिला उप प्रधान जी. सी.मिश्रा ने पूजन सम्पन्न कराया।
विशिष्ट आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए जिला प्रधान डा.अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शरद पूर्णिमा ॠतुपरिवर्तन से जुड़ा स्वास्थ्य और अध्यात्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है। आयुर्वेद के अनुसार यह पर्व स्वास्थ्य, सौन्दर्य और उल्लास को बढाता है। शरद ऋतु में शरीर और मन द्वारा उर्जा के संग्रह के कारण ही भारतीय संस्कृति में जीवेम् शरदः शतम् की मौलिक अवधारणा हमारे ऋषियों, मुनियों ने की। इस पावन दिवस से पूरे शरद ऋतु की गई विशेष योग साधना साधक को नवीन चेतना और दिव्य शक्ति प्रदान करती है, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के साथ ही आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है।वरिष्ठ चिकित्सक डा. सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मन चन्द्रमा के समान है,चन्द्रमा की सोलह कलायें मन की विभिन्न स्थितियों की प्रतीक हैं।पूरे समर्पण, श्राद्ध और भक्ति के साथ की गई योग साधना हमारे को शान्त, शुद्ध कर ईश्वरीय अनुभूति कराती है।
जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता,केन्द्र प्रमुख विपिन रस्तोगी और रचना चांदना के संयोजन में हुए योग शिविर में केन्द्र प्रमुख अनामिका अवस्थी, रेनू सक्सेना, उप केन्द्र प्रमुख सौरभ गोयल, गीता त्रिवेदी, नरेश चन्द्र त्यागी,,डा.राजेन्द्र कुशवाहा,संध्या गुप्ता,आर. पी. सक्सेना,मिथिलेश त्यागी, राजवीर यादव,ऊषा कश्यप, उमा सक्सेना,आरती त्रिपाठी,,वर्तिका रस्तोगी, आलोक दूबे, कौशल शुक्ला, कमल शुक्ला शील,मधुबाला,लीना,सोनिया,निशा बरनवाल, माया द्विवेदी, सुनीता सूरी, सतवन्त कौर मोगा,निमिषा मिश्रा,विनोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश अग्रवाल,विजय बहादुर सिंह, आशाराम गुप्ता, वेदांश अवस्थी सावित्री बहन आदि उपस्थित थे।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






