व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष की माताजी के निधन पर शोक

Dec 9, 2023 - 20:02
Dec 9, 2023 - 20:03
 0  216
व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष की माताजी के निधन पर शोक

सासनी ९ दिसंबर। नगर के पूर्व चेयरमैन व उद्योगपति वरिष्ठा समाजसेवी स्वर्गीय इंजीनियर नमेश चंद्र वार्ष्णेय की धर्मपत्नी तथा भाजपा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के मंत्री निर्देश चंद्र वार्ष्णेय की माताजी श्रीमती गायत्री देवी का लंबी बीमारी के चलते 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर सासनी के बुजुर्गों एवं कवियों की सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था साहित्यानंद  ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया ।
शनिवार को आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने श्रीमती गायत्री देवी के निधन को समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया। तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार के धैर्य धारण हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।  इस अवसर पर पंडित रामनिवास उपाध्याय, वीरेंद्र जैन नारद, नेहा वार्ष्णेय, मुरारी लाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा बैंक वाले, रविराज सिंह, एमपी सिंह, वीरपाल सिंह वीर,  हनीफ संदली, डॉक्टर शाहिद संदली, धर्मेंद्र यदुवंशी, कालीचरण कुशवाहा, सुरेश चंन्द्र वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र अग्रवाल, कैलाश चंद भूमिधर, लालता प्रसाद माहौर, विनोद जायसवाल आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0