व्यवस्थाओं में मानकों का रखें ध्यान: जिलाधिकारी

Feb 19, 2025 - 19:05
Feb 19, 2025 - 19:05
 0  702
व्यवस्थाओं में मानकों का रखें ध्यान: जिलाधिकारी

हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आज जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कारागार की पाकशाला को देखा और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा। खाना खा रहे कैदियों से उन्होंने बात की। कैदियों ने खाने की गुणवत्ता को ठीक बताया। इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल को देखा और इलाज कराने वाले कैदियों से बात की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बीमार कैदियों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाये। जेल की व्यवस्थाओं में मानकों का ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एससी त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)