वृद्धाश्रम में वृद्ध की मौत
हाथरस-2 नवंबर। समाज कल्याण विभाग से सहायता प्राप्त थाना चंदपा क्षेत्र के आवासीय वृद्धाश्रम नगला भुस मीतई में आज एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध गत कई दिनों से जिला बागला अस्पताल में भर्ती था।
बताते हैं समाज कल्याण विभाग से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्ध आश्रम का संचालन अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान छर्रा अलीगढ़ द्वारा संचालित किया जाता है। बताते हैं वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध अनिल कुमार शर्मा उर्फ पप्पू पुत्र स्व. दीनदयाल निवासी कांशीराम कॉलोनी की तबीयत खराब चल रही थी। वृद्ध को वृद्धाश्रम में कुछ दिनों पूर्व करबला कोटा रोड मुरसान गेट से लाया गया था। मृतक का स्वास्थ्य खराब होने पर वृद्व को गत 21 अक्टूबर जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों को देखभाल के लिए रखा गया था। कल रात अचानक तबीयत खराब होने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






