वृद्धाश्रम अल्लीपुर का अपर जिला जज ने किया औचक निरीक्षण

Apr 10, 2025 - 18:03
Apr 10, 2025 - 18:05
 0  162
वृद्धाश्रम अल्लीपुर का अपर जिला जज ने किया औचक निरीक्षण

हरदोई (आरएनआई) उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री संजीव शुक्ला के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्री भूपेन्द्र प्रताप द्वारा आज दिनाँक 10.04.2025 को वृद्धाश्रम अल्लीपुर का निरीक्षण किया गया।  अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम अल्लीपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिको से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और कहा कि अपने जीवन मे उत्साह बनाये रखिये और खुश रहिये और सारी चिंताए छोड़ दीजिए साथ रह रहे लोगो से मेलजोल बढ़ाइए। अपर जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम प्रशासन आवश्यक को वस्तुओं की पूर्ति हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात वृद्धाश्रम हेतु नवीन निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम अधीक्षिका व स्टाफ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)