क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

Jun 25, 2024 - 18:37
Jun 25, 2024 - 18:37
 0  1.7k
क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

कछौना, हरदोई( आरएनआई)सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

बतातें चलें विकासखंड कछौना की प्रमुख समस्या ग्राम कन्हौआ के आवागमन के लिए मार्ग नहीं है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद गांव को आगमन हेतु कोई पक्का मार्ग नहीं है। बरसात के समय ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाता है। गांव को इमरजेंसी वहां 112, एंबुलेंस 108, 102 नहीं पहुंच पाते हैं। गांव की पूरब दिशा में रेलवे लाइन है, दूसरी तरफ ड्रेन (बरसाती नाला) है। एक तरफ पुल की नितांत आवश्यकता है। वहीं क्षेत्र की प्रमुख मार्गो ज्ञानपुर मार्ग से पलिया डीह तक संपर्क मार्ग, बरौली डामर रोड से ढोली गांव तक मार्ग, पहाड़पुर डामर रोड़ से रेलवे लाइन मार्ग, बालामऊ गांव से नारायण देव तक मार्ग, बालामऊ गांव से महेशन मढ़िया तक मार्ग, लखनऊ हरदोई मार्ग से कीरतपुर तक संपर्क मार्ग आदि का जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य कराने की विषय में अवगत कराया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम होगा। क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल क्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण लिए सजग रहते हैं। जन समस्याओं के निराकरण के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल की जन समस्याओं के पत्रों को प्रमुखता से निराकरण कराने की बात कही।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)