विदेशी व्यापारिक जहाज को बचाने में जुटे भारतीय तटरक्षक बल के शिप, अरब सागर में चलाया ऑपरेशन
तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट ने ऑपरेशन चलाकर व्यापारिक जहाज की आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी भी स्थिति पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका फिलहाल टल गई है।

नई दिल्ली (आरएनआई) भारतीय तटरक्ष बल ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाकर एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाज को बचाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल मेर्स्क फ्रैंकफर्ट व्यापारिक जहाज में आग लग गई। जैसे ही भारतीय तटरक्षक बल को इसकी सूचना मिली तो तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट ने ऑपरेशन चलाकर व्यापारिक जहाज की आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। अभी भी स्थिति पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका अभी नहीं है।
भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट के 12 घंटे से अधिक समय तक किए गए प्रयासों से आग को फैलने से रोक दिया गया है। फिलहाल विदेशी व्यापारिक जहाज करवार से 6.5 समुद्री मील की दूरी पर दक्षिण में है और उसे जमीन से दूर रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल विदेशी व्यापारिक जहाज वर्तमान में यह 6 नॉट की गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग पर पूरी तरह से काबू पाने में खासी चुनौती पेश आ रही है।
अब खबर आई है कि जहाज से अभी भी भारी धुआं उठ रहा है और ताजा स्थिति ये है कि आग फिर से भड़क गई है। भारतीय तटरक्षक बल के जहाज लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं। तटरक्षक बल का डॉर्नियर एयरक्राफ्ट हवाई सर्विलांस कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है। साथ ही गोवा से ध्रुव हेलीकॉप्टर को भी मौके पर भेजा गया है। सूखे केमिकल पाउडर के पैकेट भेजे गए हैं ताकि आग को बुझाया जा सके। फिलहाल क्रू के सदस्यों को जहाज से निकालने की स्थिति नहीं है। हालांकि आग में कंटेनर्स के पिघलने की वजह से क्रू के लिए खतरा बढ़ रहा है।
अरब सागर, हिंद महासागर का उत्तर पश्चिमी इलाका है और यह कई शिपिंग लेन और बंदरगाहों को जोड़ता है। इस लिहाज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए यह एक अहम रास्ता है। भारत अरब सागर में अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटा है। खासकर जब से लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है तो उसके बाद से भारतीय नौसेना के जहाज अरब सागर में संचालन बढ़ा रहे हैं, साथ ही तटरक्षक बल के जहाज भी सर्विलांस बेहतर कर रहे हैं। बीते कुछ समय में भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने ऑपरेशन चलाकर कई व्यापारिक जहाजों को बचाया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






