विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

गुना (आरएनआई) गतदिवस विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने भारतीय महिला आदर्शों की वेशभूषा धारण कर उनकी भूमिका को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले, सुषमा स्वराज, लता मंगेशकर, विद्या बालन, गृहिणी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के रूप में सजी महिलाओं ने अपने प्रेरणास्रोत पर विचार साझा किए।
समाज की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अखिलेश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभा रही हैं। माताएं, बहनें, बेटियां एवं सहकर्मी न केवल हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी प्रदान कर रही हैं।
इसके बाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उषा विजयवर्गीय ने समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया, जो गुना में विभिन्न संगठनों के माध्यम से सेवा कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सचिव संगीत विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस आयोजन में महिला मंडल की सदस्य साधना विजयवर्गीय, उमा विजयवर्गीय, निर्मला विजयवर्गीय, मंजू विजयवर्गीय, कल्पना विजयवर्गीय, आभा विजयवर्गीय, रूबी ,मीनू, शुभिका, अभिधा, अलका, अनुराधा विजयवर्गीय सहित कई महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






