विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Dec 12, 2023 - 18:31
Dec 12, 2023 - 18:32
 0  216
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदोई (आरएनआई) विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज विकास खण्ड सुरसा के ग्राम दलेलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। माननीय मुख्यमंत्री ने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिये हमें आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर चलना चाहिए। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लाभार्थियों की जुबानी सुनी जाए। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोग भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। हर घर जल योजना से लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा। आयुष्मान कार्ड के रूप में लोगों को बहुत बड़ा संबल मिला है। लोगों की भागीदारी से जनपद हरदोई सबसे अधिक कार्ड बनाने वाला जिला बन गया है। आयुष्मान ऐप से कोई भी कार्ड बना सकता है। कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं से नारी सशक्तीकरण में हम आगे बढ़े हैं। लोगों से साफ-सफाई की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि खुले में शौच न जाएं। सामुदायिक शौचालय व व्यक्तिगत शौचालय का प्रयोग करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उन्होंने आयुष्मान योजना के पाँच नए लाभार्थियों को कार्ड वितरित किये। सोलर पम्प व किसान सम्मान निधि के कुछ लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। दो महिलाओं की गोद भराई व एक शिशु का अन्नप्राशन कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को जागरूक कर रही है तथा लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि डॉ0 नन्द किशोर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा किसान भाई कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर कृषि मे अपनी आमदनी बढाये। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। सोलर पम्प प्राप्त करने वाले कौशल किशोर ने बताया कि उन्होंने 3 एचपी का सोलर पम्प लगवाया जिससे डीजल के खर्च की बचत हुई। इससे उनकी आमदनी बढ़ी। प्रगतिशील किसान राम खेलावन ने बताया कि जैविक खेती से उन्हें काफी लाभ हुआ है। इससे उनकी आमदनी बढ़ी है। पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले बाबू राम ने बताया कि इससे उन्हें खेती में काफी आर्थिक सहयोग मिला है। आयुष्मान कार्ड धारक शिवकरन ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में इलाज कराया जो कि पूरी तरह से मुफ्त रहा। स्वयं सहायता समूह चलाने वाली आशा देवी ने बताया कि उनकी आमदनी बढ़ी है। आवास प्राप्त करने वाली रोशनी ने आवास के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बेसिक स्कूलों के बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत श्चन्दन है इस देश की माटीश् नृत्य नाटिका की उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश व जिला पंचायत सदस्य धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, खण्ड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ग्राम प्रधान रामनिवास आदि गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)