विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का किया गया आयोजन

Dec 15, 2023 - 17:49
Dec 15, 2023 - 18:23
 0  459
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम का किया गया आयोजन

हरदोई (आरएनआई). आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम कराही में विधायक प्रभाष कुमार  द्वारा कार्यक्रम का शुभ्भारभ किया गया।  विधायक द्वारा ग्राम वासियों/गरीबो के उत्थान हेतु चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा गरीबो, नौजवान, महिलाओं के उत्थान हेतु काफी योजनाये चलाई जा रही है। जिससे उनके जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है तथा वह हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे है। विकास खण्ड भरावन के ग्राम लौली में ब्लाक प्रमुख विनोद सिंह तोमर द्वारा यात्रा कार्यकम की आगवानी की गई। उन्होंने कहा कि किसानो नौजवानो के हितार्थ चलाई जा रही है। आज देश के लगभग प्रत्येक किसान को पीएम किसान निधि योजना का लाभ व राशन प्राप्त हो रहा है। विकास खण्ड साण्डी के ग्राम मंसूरपुर व दसौली में ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार राजपुत द्वारा यात्रा कार्यकम में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर  ब्लाक प्रमुख द्वारा कृषि, स्वास्थय, ग्राम्य विकास, आगनबाडी एवं अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड पिहानी के ग्राम बरी व कुरगवां में  ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेयी ने यात्रा कार्यकम में प्रतिभाग किया गया। उन्होने किसनो की आय दोगुनी करने हेतु चलाई जा रही समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम पिपौना, विकास खण्ड भरावन के ग्राम सोनिकपुर, विकास खण्ड सुरसा के ग्राम बहरईया व उमरापुर विकास खण्ड बावन के ग्राम मानीमऊ व मिरकापुर विकास खण्ड सण्डीला के ग्राम गोगावा उमराव व खुटेहना में, विकास खण्ड बिलग्राम के ग्राम कोइलरा व दिवाली, विकास खण्ड भरखनी के ग्राम हथौडा व थरिया में विकास खण्ड माधौगंज के ग्राम मगरहा में, विकास खण्ड मल्लावां के ग्राम शाहपुर गंगा व शाहपुर पवार में, विकास खण्ड शाहाबाद के ग्राम बूटामऊ व नसौली डामर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यकम स्थल पर प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, भाजपा के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टाल कार्यकम के मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे, जिसमें ग्राम वासियों की एनीमिया की जांच, शुगर की जांच, बी०पी० की जांच और अन्य चिकित्सा स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की गयी और निशुल्क दवा भी वितरित की गयी।  मुख्य अतिथि जन प्रतिनिधियों द्वारा पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी कृषको को प्रमाण पत्र/स्वीकृत पत्र वितरित किये गये । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कृषि विभाग के कार्मिको द्वारा पीएम किसान योजना के अन्तर्गत ई-केवाईसी भूलेख अंकन, केसीसी एवं नये पंजीकरण मौके पर कराये जा रहे। कृषको को श्री अन्न (मिलेट्स) के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी भी दी गई । कृषको को रबी की फसलों की तकनीकी जानकारी के साथ फसलो की लाइन से रोपाई एवं बुबाई के लिये प्रेरित किया गया । कृषको को प्रमाणित बीजो के बारे में जानकारी दी गई। कृषक राजकीय कृषि बीज भण्डार से प्रमाणित बीजो पर 50 प्रतिशत अनुदान पर प्राप्त कर सकते है। उपरोक्त कार्यकम में आज कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खाद्य आदि विभागों के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)