वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस व अनंत चतुर्थदशी पर मंदिरो प्रातः से देर रात तक उमडती रही भीड, छह घंटे अभिषेक, पूजन में शामिल हुए महिला-पुरूष।

Sep 28, 2023 - 21:20
Sep 28, 2023 - 22:00
 0  162
वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस व अनंत चतुर्थदशी पर मंदिरो प्रातः से देर रात तक उमडती रही भीड, छह घंटे अभिषेक, पूजन में शामिल हुए महिला-पुरूष।

हाथरस। (आरएनआई) पर्यूषण पर्व के आखिरी दिन अनंत चतुर्थदशी व वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रातः से मंदिरो में शुरू हुआ अभिषेक पूजन व विधान दोपहर 2 बजे तक चला था। सभी जैन मंदिरो में भक्ति-संगीत के विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दस दिन उपवास रखने वाले महिला-पुरूष व बच्चो को सम्मानित किया गया था। क्षमावाणी पर्व 30 सितम्बर को मनाया जायेगा। नयागंज स्थित ठाकुर नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शांति धारा की बोली विवेक जैन, श्वेतांक जैन जबकि द्वितीय शांतिधारा की बोली डा. विनोद कुमार जैन द्वारा ली गयी थी। इसी तरह हलवाई खाना स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में शांतिधारा की बोली अखिलेश जैन रंग वालो द्वारा ली गयी थी। नयाबांस स्थित श्री चंदा प्रभु भगवान मंदिर में उमेश चंद्र जैन पप्पू भईया द्वारा अभिषेक, शांतिधारा सहित अन्य बोलियां ली थी उन्होंने पिछले दस दिन से उपवास करने वाले महिला-पुरूष सहित सभी लोगों को बैडशीट सहित अन्य सामान देकर सम्मानित किया था। बाद में उमेश चंद्र जैन व ममता जैन को कमेटी अध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री पंकज जैन, कोषाध्यक्ष आकाश जैन मोनू, अनुपमा जैन, द्वारा उनका मुकुट व माला पहनाकर सम्मानित किया था। वासु पूज्य भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर सभी मंदिरो में निर्माण लाडू भक्ति संगीत के साथ चढाया गया था। अनंत चतुर्दशी के मौके पर सभी जैन मंदिरो में प्रातः से अभिषेक, पूजन व दर्शन के लिए दिन भर महिला-पुरूष व बच्चो की भीड उमडती रही वही नयाबांस स्थित चंद्रप्रभु भगवान मंदिर में बाल पंडित विशाल जैन द्वारा विधान कराया गया था। नयागंज मंदिर में सागर से आये देव कुमार शास्त्री भईया जी द्वारा पूजा अर्चना करायी गई थी जबकि हलवाई खाने में मुदित जैन द्वारा अभिषेक व शांतिधारा करायी गई। रात्रि के समय तीनो मंदिरो में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न धर्म पर आधारित प्रतियोगिताएं संगीत के साथ आयोजित की गयी थी। सभी प्रतियोगियों को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, कमलेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, अमित जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन, संजीव जैन भूरा, पंकज जैन, धीरज जैन रिंकू, अनिल जैन, जिनेन्द्र जैन सिम्पल, राजेश जैन ट्रंक वाले, यतीश जैन, आकाश जैन, अनूप जैन लाल वाले, संजीव जैन लुहाडिया, पिंकी जैन लाल वाले, मनु जैन, छीतरमल जैन, कैलाश चंद जैन सूत वाले, अतुल जैन, जितेन्द्र जैन, संजीव जैन, नेमिचंद जैन, धर्मेंद्र जैन, सुभाष चंद जैन, सौरभ जैन रानू, सम्यक जैन, ललित जैन, राजा जैन, जितेंद्र जैन, बॉबी जैन, हरविंदर जैन, नेमिचंद जैन, विजय जैन, मयंक जैन, पवन जैन अमीन, राजेश जैन ट्रंक वाले, तनू जैन, गगन जैन, राजकुमार जैन, संजीव जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow