वार्डबॉय को नौकरी से हटाया तो सिविल सर्जन को दे डाली जान से मारने की धमकी
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल में पदस्थ वार्डबॉय वसीम खान को शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता करने के मामले में सेवा से अलग किया गया था।

दमोह (आरएनआई) दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ एक वार्डबॉय ने सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश नामदेव से अभद्रता करते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस गुरुवार की रात 8 बजे समस्त डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
गुरुवार को अस्पताल में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए थे और कर्मचारियों के वेतन भी बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव रखे गए थे। इसी बैठक में जिला अस्पताल में पदस्थ वार्डबॉय वसीम खान को शासकीय कार्य में अनुशासनहीनता करने के मामले में सेवा से अलग किया गया। इसके चलते वसीम खान ने सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव को फोन पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे दी।
डॉक्टर नामवदेव ने इस बात की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी, जिसके बाद सभी डॉक्टरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई।
वार्डबॉय वसीम खान और अस्पताल प्रबंधन के बीच कई बार विवाद हो चुका है। दोनों ही पक्षों की ओर से इस मामले की शिकायत भी कलेक्टर से की गई है। इसके बाद भी वार्डबॉय के आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ और अस्पताल प्रबंधन ने उसे नोकरी से हटा दिया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






