वार्ड क्रमांक 3 में नगर पालिका कचरा प्रबंधन का बुरा हाल - खुले में जलाया जा रहा हानिकारक कचरा: वी. एस.तोमर 

Mar 23, 2025 - 19:36
Mar 23, 2025 - 19:37
 0  1k
वार्ड क्रमांक 3 में नगर पालिका कचरा प्रबंधन का बुरा हाल - खुले में जलाया जा रहा हानिकारक कचरा: वी. एस.तोमर 

गुना (आरएनआई) गुना नगर पालिका के अंतर्गत आने वाला वार्ड क्रमांक 3 जिसमें दुर्गा कॉलोनी त्रिमूर्ति कॉलोनी प्रताप छात्रावास पोस्ट ऑफिस रोड शामिल है यहां पर प्रताप छात्रावास के मुख्य द्वार पर आप देख सकते हैं दिनदहाड़े हानिकारक कचरा जलाया जा रहा है इसमें अस्पतालों से निकलने वाला जहरीला कचरा भी शामिल है क्योंकि यहा आसपास में कई सारी क्लिनिक चलती है और संजीवनी हॉस्पिटल है जिसका कचरा इसी स्थान पर फेंक दिया जाता है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी अपना कचरा इसी स्थान पर बने डंपिंग जोन में इकट्ठा करते हैं।
 आए दिन यहां पर मवेशी घूमते पाए जाते हैं जो राहगीरों पर, टू व्हीलर चालको पर हमला कर देते हैं। यह कचरा जलाने की घटना कोई नई नहीं है आयदिन यह कचरा जलाया जाता है।

 इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय तक नगर पालिका CMO वार्ड पार्षद से कई बार की जा चुकी है, लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। प्रस्तुत छाया प्रति में आप देख सकते हैं किस तरह से मोहल्ले वाले इस जहरीले धुएँ से परेशान है कोई इनकी सुनने वाला नहीं है।
गुना नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका CMO और नगर पालिका का पार्षद तीनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपनी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। 
नगर वाले, वार्ड वाले जनता परेशान 
नगर पालिका के कर्मचारी आनंद में
 इस तरह की घटना सभी 37 वार्डों में है सभी जगह कचरा प्रबंधन की दुर्दशा दिखाई देती है नगर पालिका कचरा प्रबंधन करने में पूरी तरह से असफल हैं।

Cmo तेजसिंह यादव से इस संबंध में बात करने मोबाइल फोन लगाया तो उनका कहना था कि कचरे जलाने की जानकारी उन्हें नहीं हैं,प्रताप क्षात्रावास,हाट रोड पर डंपिंग स्थान हैं।  अब अगर कोई कर्मी या रहवासी कचरा में आग लगा रहे तो उनको दिखवाते हैं,नगरपालिका इस पर जुर्माना लगाता हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0