वार्ड अध्यक्ष से में भोपाल का सांसद बना यह भाजपा में ही संभव हे: आलोक शर्मा
सदस्यता अभियान 2024 के संगठन पर्व में हर बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर सभी को पार्टी का नवीन सदस्य बनाए भाजपा सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न।
गुना (आरएनआई) सशक्त भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिला गुना की जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को एक निजी गार्डन गुना में संपन्न हुई। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यशाला को संबोधित कर संगठन विस्तार का मंत्र दिया। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के संगठन पर्व में हर हर बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का नवीन सदस्य बनाए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से हम प्रत्येक बूथ पर जाकर 200 नवीन सदस्य बनाना है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। हमारे पूर्वज और सभी कार्यक्रताओं की मेहनत और परिश्रम के कारण ही आज भाजपा विश्व की बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप आपके सामने हे। भाजपा में एक एक कार्यकर्ता का सम्मान होता हे हम पार्टी में कुछ लेने नहीं बल्कि राष्ट्र हित में काम करते हुए देने आते हे। उन्होंने कहा कि आज मुझे भाजपा ने एक वार्ड अध्यक्ष से भोपाल का सासंद बनाया यह भाजपा में ही संभव हे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ देश के हर वर्ग का उत्थान हो रहा हे। मोदी सरकार में भारत का मान विश्व पटल पर हुआ। 2014 के बाद भारत की तस्वीर ही बदल गई। इसलिए आप सभी मिलकर इस सदस्यता अभियान में प्राण पन से जुटकर जिले में 2 लाख सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे ऐसे मुझे गुना के सभी कार्यकर्ताओं से भरोसा हे। भाजपा जिला गुना की जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ की गई। कार्यशाला को जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य ने कहा कि चैरेवेती-चैरेवेती मंत्र के साथ हमें संगठन पर्व चलाना है। हम जिस बूथ पर है, उस बूथ को जिलें में प्रथम लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत जिला गुना के सभी मंडलों में 25 से 27 अगस्त तक मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं 29 शक्ति केन्द्रों पर कार्यशाला आयोजित होंगी वहीं 31 अगस्त को म.प्र. के सभी 64731 बूथों पर सदस्यता अभियान की एक साथ अलग अलग बैठक होगी।
इसी के तहत जिले के 1092 बूथों पर बैठके की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा तय किए गए 2 लाख के सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुना जिला मध्य प्रदेश में मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को प्रधानमंत्री जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनना है और संगठव एप्प पर उसे अपलोड करना है। इस अवसर पर गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य, जिलापंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता मंचासीन रहे। भाजपा नेतृत्व द्वारा सांसद ,विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के लिये लक्ष्य निर्धारित किये गये है। मंडल स्तर पर 8 हजार सदस्य बनाना है। बैठक में स्क्रीन पर सदस्यता अभियान को कैसे करना है की जानकारी भी दी गई। सदस्यता अभियान 3 चरणों में होगा। कार्यशाला में सद्स्यता अभियान की जिला टोली के सदस्य, मंडल टोली सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के जिला पदाधिकारी एवं सोशल मीडिया, आईटी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






