वापस लाैटा किसानों का जत्था, कई साथियों के जख्मी होने पर फैसला

चंडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। हरियाणा उन्हें आगे नहीं जाने दे रहा। छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। आज फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़े।
किसान नेता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अब कल मीटिंग के बाद आगे जाने को लेकर फैसला होगा। जिसमें तय किया जाएगा कि जत्था कब आगे भेजना है।
किसान शंभू बाॅर्डर से वापस लाैट गए हैं।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर माैके पर पहुंचे। वे किसानों को वापस लेने आए हैं।
वहीं किसानों का आरोप है कि फूलों में केमिकल मिला हुआ था, इससे उनकी तबीयत खराब हुई है।
हरियाणा पुलिस की तरफ से माहाैल को शांत करने के लिए किसानों पर फूल बरसाए गए।
तीन और किसान घायल हुए हैं।
शंभू बाॅर्डर पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस के तीन गोले फेंके गए हैं।
आंसू गैस का गोला लगने से बीकेयू क्रांतिकारी से रेशम सिंह घायल हुए हैं।
शंभू बाॅर्डर पर किसान और पुलिस आमने सामने हैं।
एक किसान ने जाली में कुंडी फंसाकर तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






