वंदन योजना के संबंध में हुई बैठक

Apr 28, 2025 - 15:59
Apr 28, 2025 - 16:00
 0  162
वंदन योजना के संबंध में हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वंदन योजना के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना के अंतर्गत नगर निकायों से प्रस्ताव लिए जाएं। प्रस्ताव तैयार करने में शासनादेश का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। वित्तीय नियमों में किसी भी प्रकार की अनदेखी न की जाये। मल्लावां के तपसी बाबा मंदिर हेतु आवंटित धनराशि को जल्द जारी किया जाये।  निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी तान्या सिंह, उप जिलाधिकारी राकेश सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)