'लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया', शांतिनिकेतन में होली प्रतिबंध पर ममता सरकार की सफाई
पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में लोकप्रिय सोनाझुरी हाट पर होली समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया था। पश्चिम बंगाल की वन एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हमने शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। बस लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है।

कोलकाता (आरएनआई) पश्चिम बंगाल सरकार के शांतिनिकेतन में सोनाझुरी हाट पर होली समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। सरकार ने यहां होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने सफाई दी है। पश्चिम बंगाल की वन एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हमने शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। बस लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में लोकप्रिय सोनाझुरी हाट पर होली समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया था। ताकि वन क्षेत्र में हरियाली को कोई नुकसान न पहुंचे। इस पर राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हमने शांतिनिकेतन में होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। हमने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया था। जब लोग होली खेलते हैं, तो रंगों में ऐसे रसायन होते हैं जो पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध कर रही हूं जो इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, हर जगह की स्थिति अलग होती है। मंत्री ने कहा कि मुझे होली पर प्रतिबंध लगाने वाले नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है। मुझे यह जानकारी मीडिया से मिली है। फिर भी मैं इसकी जांच कराऊंगी। हमने होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, बस अनुरोध किया है। मुझे अभी तक नोटिस के बारे में कुछ नहीं पता है।
सोनाझुरी हाट विश्व भारती के शांतिनिकेतन परिसर के पास स्थित है, जो यूनेस्को धरोहर स्थल है। बोलपुर प्रभागीय वन अधिकारी राहुल कुमार ने बुधवार को बताया था कि इलाके में कई बैनर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे वहां न तो वाहन खड़ा करें और न ही रंगों का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि आगंतुकों से होली उत्सव का वीडियो न बनाने का भी अनुरोध किया गया है।
कुमार ने कहा कि विभाग प्रतिबंध लागू करने के लिए पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगेगा, लेकिन बेहतर होगा कि लोग खुद ही यहां होली न खेलें। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती के प्रवक्ता ने कहा कि यूनेस्को धरोहर स्थल के दर्जे को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के अधिकारी होली पर लाखों लोगों के लिए परिसर क्षेत्र को नहीं खोल सकते।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






