'लोगों ने चाहा तो एक दिन मैं भी संसद में होऊंगा', प्रियंका गांधी की जीत पर बोले रॉबर्ट वाड्रा
वायनाड कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय सीट से जीत का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रियंका गांधी गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ले सकती हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी को मिठाई खिलाते नजर आए।
!['लोगों ने चाहा तो एक दिन मैं भी संसद में होऊंगा', प्रियंका गांधी की जीत पर बोले रॉबर्ट वाड्रा](https://www.rni.news/uploads/images/202411/image_870x_6747326d9e7f3.jpg)
नई दिल्ली (आरएनआई) प्रियंका गांधी की वायनाड से जीत पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जाहिर की। साथ ही खुद भी सांसद बनने की इच्छा जाहिर की। वाड्रा ने कहा कि अगर देश की जनता ने चाहा तो एक दिन वह भी संसद पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी कल यानी कि गुरुवार को संसद में शपथ ग्रहण करने वाली हैं। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड से हालिया उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।
रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'लोगों को विश्वास था कि प्रियंका गांधी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगी। मैं वायनाड के लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने प्रियंका का समर्थन किया। मैं हमेशा से चाहता था कि प्रियंका संसद पहुंचें और आज वो सौभाग्यशाली दिन आ गया है। लोग बहुत खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि वे उनके अधिकारों के लिए लड़ेंगी। वे संसद में राहुल और पार्टी की मदद करेंगी।' रॉबर्ट वाड्रा ने खुद भी चुनावी राजनीति में उतरने की मंशा जाहिर की और कहा कि 'अगर लोगों को लगेगा कि मैं भी बदलाव ला सकता हूं तो संभवतः एक दिन मैं भी संसद पहुंच जाऊंगा।
वायनाड कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी को वायनाड संसदीय सीट से जीत का निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रियंका गांधी गुरुवार को सांसद के रूप में शपथ ले सकती हैं। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के अवसर पर राहुल गांधी प्रियंका गांधी को मिठाई खिलाते नजर आए। प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों के अपार समर्थन और विश्वास के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयासों के लिए उनकी तारीफ की। प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है, जो उनके भाई राहुल गांधी के 2024 के लोकसभा चुनावों में जीत के अंतर से भी अधिक है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)