लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न, राजस्व कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई

Apr 10, 2024 - 22:42
Apr 10, 2024 - 22:42
 0  2.1k
लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न, राजस्व कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई

गुना (आरएनआई) आज कार्यालय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभावार निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

विधानसभा बमोरी, गुना, राघौगढ़, चांचौड़ा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों से अवगत कराया। समीक्षा के दौरान रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था, 107/116 बाउन्डओवर, मतदान केंद्रों का भ्रमण, मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधायें, क्रिटिकल/ वल्नरेबल मतदान केंद्र, डाक मतपत्र, ईडीसी, होम वोटिंग, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाएं, वेबकास्टिंग, स्वीप गतिविधियां विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन रिपोर्ट का स्वयं परीक्षण करें। आल वूमेन मैनेज्ड पोलिंग बूथ पर अनिवार्य व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।अधिक पोलिंग स्टेशन लोकेशन के भवनों का स्वयं निरीक्षण करें। चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जाए। सेक्टर अधिकारियों को सभी आवश्यक जानकारी का फोल्डर प्रदान करें। निर्वाचन संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयावधि में निराकरण करें। मॉडल पोलिंग बनाकर सभी एएमएफ फैसिलिटी सुनिश्चित करें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां बढ़ाई जाएं। 

मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि व्यवस्था इस प्रकार बनाएं कि मतदान दलों को असुविधा न हो। मेडिकल, पूछताछ, पुलिस व्यवस्था के लिए अलग से काउंटर बनाएं जाएं। मतदान दलों के लिए मतदान दिवस के दिन क्रमवार की जाने वाली कार्यवाहियों की लिस्ट एक पेज में बनाकर मतदान दलों को वितरित करें। 

विधानसभावार प्रति कार्य के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। शत प्रतिशत नाकों का निरीक्षण करें एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। सभी स्थैतिक/ फ्लाइंग स्क्वॉड टीम अधिसूचना दिनांक से तुरंत कार्यवाही प्रारंभ करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएं।

बैठक में राजस्व कार्यों की समीक्षा में तहसीलवार बी 1 वाचन के दौरान प्राप्त एवं निराकृत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। 

कलेक्टर ने निर्देश दिए की नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की प्रक्रिया के फ्लेक्स तहसील, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत कार्यालय में लगाएं। सीमांकन के प्रकरणों में प्रतिदिन प्रगति लाएं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल प्रथम कौशिक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां बढ़ाएं। विधानसभा बमोरी में विशेष रूप से सहारिया जनजाति के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

बैठक में अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जिया फातिमा, एआरओ राघौगढ़ सुश्री आर. अंजली, एआरओ गुना रवि मालवीय, एआरओ बमोरी श्रीमति शिवानी पांडे, एआरओ चांचौड़ा विकास आनंद सहित संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow