सुलतानपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक बैठक हुई संपन्न

कांग्रेस के घोषणा पत्र की बारीकियों को बताकर क्षेत्र की जनता को करें जागरूक : अभिषेक सिंह राणा

Apr 27, 2024 - 19:54
Apr 27, 2024 - 19:54
 0  540
सुलतानपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यालय पर आवश्यक बैठक हुई संपन्न

सुलतानपुर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। लोकसभा कोऑर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिशुंडी की उपस्थिति एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और समस्त ब्लॉक अध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक मे कांग्रेस द्वारा घोषित घोषणा पत्र की प्रति जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों को वितरित कर  जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि आप लोग कांग्रेस के वफादार सिपाही है, पार्टी द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिया जाता है आप लोग उसे शत प्रतिशत अनुपालन करते हैं। अब 25 दिन आप लोग अपने सारे काम का छोड़कर पार्टी के लिए कम करें कांग्रेस द्वारा घोषित घोषणा पत्र की कॉपी को जिले के आम नागरिकों के बीच वितरित कर उन्हें घोषणा पत्र की बारीकियो को बताएँ  उन्हें जागरूक करें, घर-घर जाएं और पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा किसानों के 75 हजार करोड़ कर्ज माफ किये जाने, राजीव गांधी विद्युत योजना, मनरेगा, खाद्यय सुरक्षा बिल,आरटीआई जैसी कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को अवश्य बताएं, सरकार बनने पर पार्टी  के घोषणा पत्र में दी गयी सभी गारंटी को पूरा करने का विश्वास दिलाते हुए  ज्यादा से ज्यादा गठबंधन प्रत्याशी को वोट करने की अपील करें, जिससे देश के संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने सिर्फ देश की जनता को ठगने का काम किया है, आज देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, महंगाई आसमान छू रही है, कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, देश के युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा हैं, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मुद्दों को जनता बताकर उनकी नाकामियां उजागर करना है, आज देश के प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर पर काम किया होता तो कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र ना करके वह अपने 10 वर्षों के कार्यकाल की कामयाबी के बारे में देश की जनता से बात करते, उन्हें खुद पता है कि उन्होंने चंद उद्योगपतियों के लिए कार्य किया है न कि देश की जनता के लिए। इस बार देश की जनता इन्हें वोट की चोट से सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

लोकसभा कोऑर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिशुंडी ने कहा कि समय बहुत कम है हमें और आपको पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के इस घोषणा पत्र को लेकर जनता के की जाकर उन्हे बताना है जिससे जनपद के आम नागरिकों का मत  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिले, और देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बने। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी ने किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, प्रवक्ता अमोल बाजपेई, मिर्जा अकरम बेग, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र कोरी,अरशद पवार, हर्ष नारायण मिश्रा जयप्रकाश पाठक समीर मिश्रा,सुनील शर्मा, अनवर अंसारी, अब्दुल गफ्फार खान, जनेश्वर उपाध्याय, आवेश अहमद, मो कमर खान, ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला, नितिन मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, पवन मिश्रा नन्हे,  तेज बहादुर पाठक,सुब्रत सिंह सनी, जूनूर अहमद, लालता पाठक, देवेंद्र तिवारी, मनीष तिवारी, नफीस पठान,मनोज कुमार तिवारी, राजकुमार पाल, सुनील शर्मा, विभू पांडे, मो इमरान , जफीर अहमद, जमीदार यादव, धर्मराज मिश्रा, राजेश ओझा, समीर मिश्रा, अहमद रजा, राहुल मिश्रा, नंदलाल मौर्य, चंद्रभान सिंह, इमरान मोनू, हरिश्चंद्र गौतम, शंभू लाल गौतम, प्रदीप सिंह, शिवनाथ मिश्रा, जैद खान, शक्ति प्रसाद तिवारी,विनोद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0