लालच और झांसा देकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा: जयवर्धन सिंह

लाडली बहन को 3 हज़ार तो दूर 1250 भी बंद, पीएम आवास बंद, आसमान छू रही महंगाई: जयवर्धन सिंह

Apr 4, 2024 - 18:55
Apr 4, 2024 - 18:55
 0  2.3k
लालच और झांसा देकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा: जयवर्धन सिंह

गुना (आरएनआई) पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पक्ष में राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रुठियाई और आसपास के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करते हुए देहरी, गौरा, सारसबेह, गोपालपूरा, नाथू का पुरा, उमरिया, चौड़ाखेड़ी, दावतपुरा, अजरोडा, लाडपुरा, पाडरखेड़ी सहित दर्जनों गांव पहुंचे। इस मौके पर जयवर्धन सिंह के साथ भंवर सहस्त्रजय सिंह भी साथ मे पैदल चल रहे थे।जयवर्द्धन ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी लालच और झांसे देकर मतदाताओं को ठग रही है। जयवर्धन सिंह के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना लागू की लेकिन चुनाव होने के बाद इस योजना के तहत किए गए वादे पूरे नहीं हुए। बात तो 3 हज़ार प्रति माह देने की थी। लेकिन भाजपा ने 1250 रुपए भी बंद कर दिए हैं। खास बात यह है कि जब से लाडली बहना योजना अस्तित्व में आई थी तब से ही पीएम आवास योजना बंद हो गई। कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी लॉलीपॉप देकर जनता के वोट लेती है और बाद में उन्हें ठेंगा दिखा देती है। जयवर्धन ने राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि भाजपाई राम मंदिर के नाम पर सिर्फ ढिंढोरा पीट हैं जबकि राम तो लोगों के मन में बसे हुए हैं। राम मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा द्वारा लिया जा रहा है जबकि मंदिर के निर्माण में भाजपा के बड़े नेताओं का एक रुपया भी नहीं लगा वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित आम जनता ने भरपूर आर्थिक सहयोग किया है। जयवर्धन ने कहा कि राम लोगों के मन में है उनका दिखावा करना सिर्फ बीजेपी का काम है। पूर्व मंत्री ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ऐसे मुद्दों का हवाला देते हुए आमजन से अपील की है कि वह भारतीय जनता पार्टी के झांसे में ना आएं। लोग वोट देते समय यह तय करें कि विकास के मुद्दे पिछले 10 सालों से गायब क्यों हैं। सबसे पहले क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दें इसलिए मतदाताओं को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow