लाड़ली बहना योजना में शामिल होंगी आशा-ऊषा कार्यकर्ता, सीएम का ऐलान, अवकाश-मानदेय-रिटायरमेंट एज वृद्धि समेत अन्य भी लाभ
भोपाल एजेंसी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की हजारों आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक साथ कई सौगातें दी है। इसमें सेवानिवृत्ति की आयु वृद्धि, मानदेय में वृद्धि, 5 लाख रुपए का हेल्थ इश्योरेंस और आकस्मिक अवकाश समेत कई बड़े ऐलान शामिल है। इसमें सबसे खास यह कि अब प्रत्येक आशा और ऊषा बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में भी सम्मिलित किया जाएगा।
लाड़ली बहना योजना का भी मिलेगा लाभ, सेवानिवृत्ति आयु में 2 साल बढ़ोत्तरी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मानवीयता के नाते अब ऐसी व्यवस्था बनाएंगे कि आशा-उषा को आकस्मिक अवकाश की सुविधा मिले। आकस्मिक अवकाश जल्द ही सुनिश्चित हो जाएगा। इसके अलावा सभी आशा-उषा बहनों को लाड़ली बहना योजना में भी शामिल किया जाएगा। 5 लाख रुपए के दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा की भी सुविधा दी जाएगी। आशा बहनों और पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति 60 साल से बढ़ाकर 62 साल में की जाएगी, ताकि वह स्वस्थ रहकर और बेहतर काम कर सके।
सीएम ने कहा कि आशा-उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय अब 2 हजार की जगह 6 हजार रुपए होगा। 5 लाख रुपए का हेल्थ इश्योरेंस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही मानदेय में हर साल 1 हजार रुपए बढ़ाए जाएंगे ताकि बहनों को कोई दिक्कत नहीं हो।जो रूटीन के काम है कई बार उनमें भी कोई कमी ना होने पर भी कई आशा बहनें सेवा से पृथक कर दी जाती हैं। इसलिए मैं ये निर्देश दे रहा हूं कि बिना किसी गंभीर कारण के ये बहनें सेवा से पृथक नहीं की जाएंगी। आशा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
लाड़ली बहना के लिए जरूरी दस्तावेज
समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी. जिसे आपको भरना है।
आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा।
आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तारीखें
नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाइन की तारीख – 25 जुलाई, 2023 से।
ऑनलाइन आवेदन पंजीयन करने की अंतिम तारीख- 20 अगस्त, 2023 तक।
अंतिम सूची जारी करने की तिथि- 21 अगस्त, 2023।
अंतिम सूची पर दावे आपत्ति- 21 से 25 अगस्त, 2023 तक।
दावे-आपत्तियों पर जांच और निराकरण की तिथि- 26 से 29 अगस्त, 2023।
अंतिम सूची जारी करने की तारीख- 31 अगस्त, 2023।
स्वीकृति पत्रों का वितरण- 1 सितंबर से 3 सितंबर, 2023 तक।
राशि का वितरण – 10 सिंतबर, 2023 से किया जाएगा।
आगामी महीनों में भुगतान के लिए नियत तिथि- हर महीने की 10 तारीख को।
सीएम की प्रमुख घोषणाएँ
आशा, ऊषा बहनें और आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाएगी।
आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रत्येक आशा और ऊषा बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में सम्मिलित किया जाएगा।
आशा पर्यवेक्षकों का मानदेय बढ़ाकर 13,500 रूपए किया जाएगा।
आशा पर्यवेक्षकों के मानदेय में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी की जाएगी।
आशा, ऊषा बहनों का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रूपए किया जाएगा।
आशा, ऊषा बहनों को मिलने वाले मानदेय में प्रतिवर्ष 1000 रूपए की वृद्धि की जाएगी।
आशा, ऊषा बहनों तथा आशा पर्यवेक्षकों को सेवानिवृत्ति के बाद एक लाख रूपए दिए जाएंगे।
आशा, ऊषा बहनों तथा आशा पर्यवेक्षकों को 5 लाख रूपए का चिकित्सा तथा दुर्घटना बीमा करवाकर दिया जाएगा।
बिना गंभीर लापरवाही के किसी को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।
आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।
What's Your Reaction?






