सुलतानपुर: लंभुआ विधानसभा का बूथ सम्मेलन हुआ आयोजित, बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ और भाग्य विधाता : शंकर गिरि

विपक्ष की जमानत जब्त कराने के लिए कार्यकर्ता झोके ताकत : शंकर गिरि हर बूथ पर 425 वोट और 65 प्रतिशत वोटिंग हो  : सांसद मेनका  पन्ना प्रमुख मतदाता से संपर्क व संवाद बनाए रखें: जिलाध्यक्ष। 

May 2, 2024 - 19:46
May 2, 2024 - 19:46
 0  594
सुलतानपुर: लंभुआ विधानसभा का बूथ सम्मेलन हुआ आयोजित, बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ और भाग्य विधाता : शंकर गिरि

सुलतानपुर (आरएनआई) भाजपा ने गुरुवार को नागेश्वर मैरिज लान,दियरा रोड लंभुआ में विधानसभा का बूथ सम्मेलन आयोजित किया। बूथ सम्मेलन को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए बूथ जीतों चुनाव जीतों का मंत्र दिया।उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ और भाग्य विधाता हैं।वह बूथ पर पार्टी का परचम फहराता है।उन्होंने कहा साढ़े तीन लाख वोट तो भाजपा परिवार के हैं।अगर साढ़े तीन लाख लोग एक- दो वोट जोड़ें तो सात से आठ लाख वोट हो जाएंगे।उन्होंने कहा विपक्ष की जमानत जब्त करानें के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें।हम भारत को विकसित व विश्वगुरु बनाने के लिए काम कर रहे हैं।सांसद मेनका संजय गांधी ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा 1991 बूथ हैं।हर बूथ पर कम से कम 425 वोट और 65 प्रतिशत वोटिंग के लिए काम करना है।

20 दिन चुनाव में बचें हैं। प्रधान बीडीसी पूर्व बीडीसी व पूर्व प्रधान से लगातार संपर्क में रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा हमारा लक्ष्य पार्टी प्रत्याशी व सांसद मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का है।हमको बूथ समिति के साथ टिफिन बैठक, ड्राइंग रूम चौपाल,पन्ना प्रमुख सम्मेलन करना है।पन्ना प्रमुख को निरंतर वोटर से संपर्क करना है।तीन बार घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क, अनुसूचित जाति संपर्क, युवा मोर्चा द्वारा बूथ पर बाइक रैली निकालना, घरों पर झंडा लगाना, प्रत्येक बूथ पर दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सक्रिय करना है। लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सम्मेलन के समापन की घोषणा की।सम्मेलन को विधानसभा प्रभारी केके जायसवाल, संयोजक अयोध्या प्रसाद वर्मा आदि ने संबोधित किया।संचालन विधानसभा सह संयोजक शिवाकांत मिश्रा ने किय।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल, विजय त्रिपाठी, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जगदीश चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद, राम नारायण उपाध्याय,राजेश चतुर्वेदी,संजय सरोज, प्रवीण सिंह, डॉ राम मूर्ति वर्मा,प्रदीप रावत, अखिलेश सिंह, राजेश राज मिश्रा, रमा पति मौर्या समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0