रोहन गुप्ता ने ज्वाइन की BJP, बिना नाम लिए जयराम रमेश पर साधा निशाना, बोले- सनातन के अपमान पर हमसे कहा गया चुप रहो

Apr 11, 2024 - 17:16
Apr 11, 2024 - 17:16
 0  1.2k
रोहन गुप्ता ने ज्वाइन की BJP, बिना नाम लिए जयराम रमेश पर साधा निशाना, बोले- सनातन के अपमान पर हमसे कहा गया चुप रहो

नई दिल्ली (आरएनआई) पिछले महीने इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तेज तर्रार राष्ट्र्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली, भाजपा ज्वाइन करते समय वे कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कांग्रेस पर विरोधभासी आचरण करने और सनातन का अपमान करने के गंभीर आरोप लगाये । मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल नेवरोहन गुप्ता का वीडियो X पर शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी, उन्होंने कांग्रेस पर सनातन विरोधी होने का अपमान लगाया था और कहा था कि सहन करने की भी सीमा होती है रोज सनातन का अपमान करना , उन उद्योगपतियों का अपमान करना जो देश की अर्थ व्यवस्था चला रहे हैं, रोजगार दे रहे हैं सहन नहीं हो रहा था, बार बार कहने पर भी जब कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था तो पार्टी छोड़ना ही उचित लगा।

और आज लगभग यही बातें कहते हुए गौरव वल्लभ से बहुत पहले पार्टी छोड़ने वाले एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने भी भाजपा का दमन थाम लिया। रोहन गुप्ता ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली, उन्होंने कांग्रेस पर कई  गंभीर आरोप लगाये, रोहन गुप्ता ने कहा हम कब तक गलत हो रही बातों को सहन करते।

जयराम रमेश का नाम लिए बिना रोहन गुप्ता ने कहा कि जब सनातन का अपमान हो रहा था तो एक हैं जिनके नाम में राम है ..उन्होंने कहा कि चुप रहिये। देश के नाम पर एक गठबंधन बनाया लेकिन उनमें देश विरोधी ताकतों की शामिल किया, जिस केजरीवाल पर कांग्रेस पार्टी ने खालिस्तान के साथ जुड़े होने के आरोप लगाये आज आप उसके साथ है, ऐसी क्या मजबूरी है?

उन्होंने कहा कि आप देश के सामने जाते हैं तो आपका सन्देश सीधा होना चाहिए, कांग्रेस पार्टी विरोधभासी बातों में उलझी है।  जिस EVM से आप दो चुनाव जीते उसपर आरोप लगा रहे हैं, आप लेफ्ट के साथ जुड़ रहे हैं वो देश के खिलाफ है, जिस CAA को कांग्रेस लेकर आई आप उसका विरोध कर रहे हैं, कल एक कांग्रेस नेता कह रहे थे कि हम मध्यम वर्ग पर टैक्स लगायेंगे और आप महंगाई की बात करते है ऐसे कई सिरोधाभास हैं कांग्रेस के साथ तो देश इनपर कैसे भरोसा करे?

रोहन गुप्ता का वीडियो शेयर कर मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा – रोहन जी ने हर कांग्रेसी का दर्द बयां कर दिया,  कांग्रेस को भगवान श्रीराम का अपमान और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति महंगी पड़ रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow