रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भूस्खलन, दो वाहनों के दबने की सूचना
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन में एक बोलेरो गाड़ी सहित अन्य वाहन के दबने की सूचना है।

रोहड़ू (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में हाटकोटी त्यूणी मार्ग पर स्नेल के पास दोपहर 2 बजे लैंडस्लाइड हुआ है। जिसमें एक बोलेरो गाड़ी सहित अन्य वाहन के दबने की सूचना है। बोलेरो गाड़ी को मलबे में से निकाल लिया गया है। जिसमें से दो व्यक्तियों के शव भी भी निकाले गए हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। मौके पर प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है। डीएसपी रोहड़ू भी मौके पर मौजूद हैं। कई अन्य लोगों के दबने की भी आंशका है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






