राहुल ने भारत में वियतनाम के राजदूत से मुलाकात की, फू ट्रोंग के निधन पर शोक जताया
राहुल गांधी ने भारत में वियतनाम के राजदूत गुयेन थान हाई से शुक्रवार को मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।

नई दिल्ली (आरएनआई) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव फू ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि फू ट्रोंग ने अधिक समावेशी समाज के निर्माण में मदद की और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
राहुल ने शुक्रवार को भारत में वियतनामी राजदूत गुयेन थान हाई से मुलाकात की और ट्रोंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।
राहुल गांधी ने कहा, "मैं महासचिव गुयेन फू ट्रोंग के निधन पर वियतनाम के समाजवादी गणराज्य के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कई बार आपके खूबसूरत देश का दौरा किया है। अपनी यात्राओं के दौरान, मैं वियतनाम के लोगों की दृढ़ता से प्रभावित हुआ। विपरीत परिस्थितियों से उबरने की उनकी क्षमता ने साहस और समुदाय की संस्कृति को आकार दिया है। मैं उनकी गरिमापूर्ण स्वीकृति, अतीत और हर किसी के साथ दया और करूणा का व्यवहार करने करने की संस्कृति से काफी प्रभावित हुआ हूं।
आधिकारिक वियतनामी मीडिया ने कहा कि ट्रोंग का कई महीनों तक बीमार रहने के बाद पिछले सप्ताह निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। न्हान डैन अखबार ने जानकारी देते हुए बताया था कि पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग का बुढ़ापे और गंभीर बीमारी के कारण 19 जुलाई, 2024 को 13:38 बजे निधन हो गया था।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वियतनाम की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लिया था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






