राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी पर बवाल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिल्ली BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Sep 18, 2024 - 13:05
 0  567
राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी पर बवाल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में भाजपा और एनडीए के नेताओं की ओर से भी बयान दिए हैं।

कांग्रेस की शिकायत में केन्द्रीय मंत्री रववनीत सिंह बिट्टू के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिल्ली BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसमें मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी नाम शामिल है। 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.