राहुल गांधी के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुतला फूंककर जताया विरोध
बाबा साहेब की आड़ में कांग्रेसी अपना मानसिक अवसाद प्रकट कर रहे हैं - धर्मेंद्र सिंह सिकरवार

गुना (आरएनआई) कांग्रेस पार्टी को लगातार मिल रही पराजय तथा देश भर में मिल रही अस्वीकार्यता से संपूर्ण कांग्रेस पार्टी अवसाद में चली गई है जिस कारण कांग्रेस के एक नेता ओर कांग्रेसी बाबा साहब का नाम आगे करके अपनी खीझ संसद भवन मे निकाल रहे हैं उक्त बात शुक्रवार को युवा मोर्चा जिला गुना द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पुतला दहन के अवसर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कही। भाजपा जिला मीडिया विकास जैन नखराली ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय हाट रोड हनुमान चौराहा पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाएं और अंबेडकर जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। मोर्चा अध्यक्ष श्री धाकड़ ने कांग्रेस द्वारा लगातार झूठी और फर्जी एडिटेड विडियोज और रील के माध्यम से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। मिडिया प्रभारी श्री जैन ने बताया कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के प्रति कांग्रेस के अनादर और संसद परिसर में राहुल गांधी के निंदनीय व्यवहार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है। राहुल गाँधी के अहंकार भरे इस आचरण के कारण भाजपा सांसद श्री प्रताप चंद्र सारंगी और श्री मुकेश राजपूत घायल हो गए।BJYM के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ और डॉ. अम्बेडकर की विरासत की रक्षा के लिए देश के हर जिले में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी गुना जिले के सभी भाजपा जनों के नेतृत्व में एवं निर्देशन में गुना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार से बिना शर्त माफी की मांग की व राहुल गाँधी का पुतला फुका। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व विधायक गोपी लाल जाटव, राजेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेशकार्य समिति सदस्य हरि सिंह यादव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, अरुण चतुर्वेदी जी, विट्ठलदास मीणा, नीरज निगम ,संतोष धाकड़, रविंद्र सिंह रघुवंशी, ध्यानु बना मीडिया प्रभारी विकास जैन, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, कवींद्र चौहान जी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, मंडल अध्यक्ष परेश भार्गव, ,संगम सोनी, आयुष जैन, विक्की छारी, रवि गुर्जर, विनोद दीवान, विनोद लोधा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं का हाल खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाला हो गया है। आज पूरे देश में कांग्रेस के कुकर्मों का पर्दा फाश हो गया है और पूरे देश की जनता ने इनको नकार दिया है यहां तक कि उनके इंडिया गठबंधन के सहयोगियों ने भी उनको नकार दिया है जिस कारण पूरी कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है और उल्टी सीधी हरकतें कर खुद अपना माखौल जनता से उड़वा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्मात्री समिति का प्रमुख रहते हुवे भी बाबा साहब आंबेडकर का नेहरू जी ने कई बार अपमान किया बाबा साहब संसद में न पहुंचे इसका पूरा श्रेय नेहरू जी को ही जाता है नेहरू जी ने बाबा साहब को लगातार दो बार चुनाव हरवाया और बाबा साहब को संसद में नहीं पहुंचने दिया। आजादी के 70 के बाद भी कांग्रेस ने संसद भवन के प्रांगण में संविधान निर्माता की प्रतिमा नहीं लगने दी और ये लोग आज बाबा साहब के नाम पर दलित तुष्टिकरण का प्रयास कर रहे हैं। संसद भवन में जिस प्रकार राहुल गांधी ने गुंडागर्दी करते हुवे दलित सांसदों को चोट पहुंचाई वो उनकी घृणित मानसिकता का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष सिकरवार ने कहा बाबा साहब को सच्चा सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है , भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया, संसद भवन में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराई, पाठ्यक्रमों में उनके योगदान को जोड़ा गया तथा उनके बताए सिद्धांतों को अमल में ला कर अनुसूचित वर्ग को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना ही अंबेडकर जी का सिद्धांत था जिसका शत प्रतिशत पालन भारतीय जनता पार्टी कर रही है। गरीब वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर भाजपा ने वही काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के वो पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने दलितों एवं सफाईकर्मियों के पांव धोकर उनका सम्मान किया और उनके उत्थान के लिए की योजनाएं चलाईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का दलित और अंबेडकर प्रेम केवल दिखावा मात्र है उसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






