हरदोई: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

Feb 14, 2024 - 19:13
Feb 14, 2024 - 19:14
 0  810
हरदोई: राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

हरदोई (आरएनआई) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी हेमेंद्र कुमार सिंह, अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे,नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी दामोदर प्रकाश, नैमिष गुप्ता, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, दूर संचार कार्यालय से संजय कुमार गुप्ता व मो0 साजिद अंसारी  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)