राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी, कहा-समझौता कर रूस जल्द रोके युद्ध
राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि, यदि रूस यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह रूस पर प्रतिबंध और अधिक कड़े कर देंगे।

वाशिंगटन (आरएनआई) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस को युद्ध खत्म करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि रूस यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है तो वह रूस पर प्रतिबंध और अधिक कड़े कर देंगे और आयात पर शुल्क लगा देंगे।
राष्ट्रपति के रूप में अपने तीसरे दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप ने पुतिन को चेतावनी दी। ट्रंप ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, "अगर हम जल्द ही कोई 'समझौत' नहीं करते हैं, तो मेरे पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली चीजों पर उच्च स्तर के कर, टैरिफ और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा, "चलो इस युद्ध को खत्म करते हैं, जो मेरे राष्ट्रपति रहते हुए शुरू नहीं हुआ था। हम इसे आसान तरीके से या कठिन तरीके से कर सकते हैं और आसान तरीका हमेशा बेहतर होता है। अब समय आ गया है कि हम 'सौदा करें', अब और किसी की जान नहीं जानी चाहिए। राष्ट्रपति बनने से पहले से ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि अगर वे व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं तो वे यूक्रेन में युद्ध को एक दिन में समाप्त कर सकते हैं। इस युद्ध की शुरुआत फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण से हुई थी।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को बुद्धिमान बताया। ट्रंप ने कहा, 'रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन के साथ मेरी बहुत मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने बाइडन का अनादर किया। वह लोगों का अनादर करते हैं। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।' ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह पुतिन से किसी भी समय मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर पुतिन यूक्रेन के मुद्दे पर वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो वे रूस पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।
जब पत्रकारों की ओर से पूछा गया कि यदि पुतिन वार्ता की मेज पर नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगा? इस पर ट्रंप ने कहा कि ऐसा हो सकता है। ट्रंप ने कहा, 'युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। यदि आपके पास एक सक्षम राष्ट्रपति होता, जो आपके पास नहीं था, तो युद्ध नहीं होता। यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।' ट्रंप ने कहा कि इसके अलावा मध्य पूर्व में कभी नहीं वो हालात नहीं बनते, जो आज बने हैं, क्योंकि ईरान दिवालिया हो चुका था।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






