कात्यायनी शक्तिपीठ ने जय श्री राम लिखने का चलाया अभियान, 21 जनवरी तक चलेगा यह अभियान

Jan 4, 2024 - 17:00
 0  324
कात्यायनी शक्तिपीठ ने जय श्री राम लिखने का चलाया अभियान,  21 जनवरी तक चलेगा यह अभियान
जय श्री राम अभियान का शुभारंभ करते आत्मानंद गिरि महाराज

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई)अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ट्रस्ट ने सभी मंदिरों और घरों पर दीपावली पर्व मनाने का आह्वान किया है वहीं शाहाबाद स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर ने एक नया प्रयोग करते हुए जय श्री राम लिखने का एक अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के सुपुर्द होगा। गुरुवार को मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने पंडित सोमनाथ अवस्थी एवं पंडित अवधेश मिश्रा के साथ जय श्री राम लिखने का शुभारंभ किया। पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने बताया गुरुवार से प्रारंभ जय श्री राम लिखने का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया इस अभियान के श्री गणेश में जो भी श्री राम भक्त जय श्री राम लिखना चाहे वह मां कात्यायनी शक्तिपीठ से कापी और पेन लेकर एक लाइन में नौ बार जय श्री राम लिखे। पीठाधीश्वर ने बताया जय श्री राम लिखने वाली महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को पारिश्रमिक के रूप में₹10 प्रति सैकड़ा जय श्री राम लिखने पर पारिश्रमिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया भगवान श्री राम उनके आराध्य हैं और अपने आराध्य के लिए उन्होंने यह अभियान चलाया है। स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज के अनुसार 21 जनवरी तक जय श्री राम लिखने का अभियान चलेगा। 21 जनवरी की शाम को वह स्वयं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। जहां पर जय श्री राम लिखी हुई कॉपियां भगवान राम के चरणों में समर्पित कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0