रामनवमी से ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के समय में बदलाव...अब ऐसे हो सकेंगे भक्तों को दर्शन
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में समय में बदलाव किया गया है। रामनवमी से देवउठान एकादशी तक समय में परिवर्तन हो जाता है। अब भक्तों को संध्या आरती और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 बजे तक होंगे।

मथुरा (आरएनआई) मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में रामनवमी यानी रविवार से दर्शन का समय बदल जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 डॉ. वागिश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश जी के आदेश अनुसार मंदिर में शाम के समय में परिवर्तन हो रहा है।
मंदिर में मंगल दर्शन सुबह 6:00 बजे से 6:15 तक होंगे। 6:30 बजे ठाकुर के पंचामृत अभिषेक दर्शन होंगे। शृंगार दर्शन 7:40 से 7:55 व ग्वाल दर्शन सुबह 8:25 से 8:40 बजे तक होंगे। राजभोग के दर्शन सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक होंगे। शाम को 4:00 से 4:20 बजे भोग के दर्शन होंगे।
शाम 4:45 से 5:10 बजे तक संध्या आरती और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 बजे तक होंगे। यानी 7:00 बजे बंद होने वाले दर्शन अब 7:30 बजे बंद होंगे। रामनवमी से देवउठान एकादशी तक सांयकाल के समय में परिवर्तन हो जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






