रामचरित मानस पर दिये गये विवादित बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कछौना कोतवाली में तहरीर देकर की एफआईआर दर्ज करने की मांग 

Jan 24, 2023 - 23:14
Jan 24, 2023 - 23:52
 0  702
रामचरित मानस पर दिये गये विवादित बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कछौना कोतवाली में तहरीर देकर की एफआईआर दर्ज करने की मांग 

हरदोई (आरएनआई) सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान का भाजपाइयों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया। कोतवाली कछौना में भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विरुद्ध तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की। पूरे प्रदेश में विवादित बोल से लोगों में आक्रोश है। भाजपा नेता मयंक सिंह ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिया गया श्रीरामचरितमानस पर बयान से हिंदू समाज बेहद हताश है। राम जन जन के प्रेरणा स्रोत हैं। वह पुरुषोत्तम श्रीराम हैं। नेता की इस तरह की बयानबाजी से लोगों में काफी आक्रोश है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)