राम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास ने प्रसंग में भगवान राम लक्षण ने किया ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा वर्णन

Mar 4, 2025 - 19:20
Mar 4, 2025 - 21:22
 0  378
राम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास ने प्रसंग में भगवान राम लक्षण ने किया ऋषि विश्वामित्र की यज्ञ की रक्षा वर्णन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व राम कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्री आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज के द्वारा मुनि विश्वामित्र जी यज्ञ की रक्षा हेतु राजा दशरथ से प्रभु राम जी व लक्ष्मण जी की मांग का प्रसंग का वर्णन किया। यज्ञ में असुर समूह बाधा बन रहे थे। तब मुनि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा हेतु प्रभु श्री राम व लक्ष्मण की मांग की, जो इन राक्षसों का संघार करेंगे। जिससे मुनि असुरों के आतंक से सुरक्षित हो सकेंगे। गुरु वशिष्ट के समझाने पर श्री राम व लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ चले जाते हैं। राक्षसों का वध करते हैं। श्री राम और लक्ष्मण की जय जयकार होने लगती है। धर्म की रक्षा हेतु राम और लक्ष्मण ने कदम उठाया। इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा व आशीष सिंह आशू ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। आध्यात्मिक वातावरण में आध्यत्मिक शांति का आनंद उठाया। नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने कछौना में श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर का निर्माण कराकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक धारा के साथ जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। 

 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, अजय शुक्ला जिला मंत्री, शिवम मिश्रा, डॉक्टर दुर्गेश पाठक, आशू गुप्ता, अनूप गुप्ता, तुलसी गुप्ता, बालकृष्ण शुक्ला, गणेश शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, क्रांतिवीर सिंह रैना, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, दुष्यंत सिंह, विनय शुक्ला, तुलसी गुप्ता, अनूप गुप्ता, अवधेश रावत सहित पुरुष महिलाएं बच्चों ने बढ़-चढ़कर कथा का श्रवण कर जीवन में राम के बताएं आदर्श को पालन कर जीवन का कल्याण कर रहे हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)