राणा सांगा को 'गद्दार' कहने पर बवाल, एबीवीपी ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का फूंका पुतला

Mar 30, 2025 - 22:03
Mar 30, 2025 - 22:04
 0  405

बदायूं (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को 'गद्दार' कहे जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूॅं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 'महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाए। एबीवीपी ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रामजी लाल सुमन को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0