राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि का आगमन हुआ रद्द

Sep 27, 2023 - 21:13
 0  378
राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि का आगमन हुआ रद्द

सिकंदराराऊ।
 उप्र राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि बुधवार को सिकंदराराऊ नहीं आईं। नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गई तैयारियां धरी रह गईं।  
 बतादें कि उत्तर प्रदेश शासन की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की सदस्य पूजा वाल्मीकि को आज सिकंदराराऊ नगर पालिका पहुंचना था जहां पर सफाई कर्मचारियों के साथ उनको बैठक करनी थी और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण पर अधिकारियों के साथ चर्चा करनी थी। लेकिन किन्ही कारणवश उनका सिकंदराराऊ नगर पालिका का आगमन रद्द हो गया। जिसके चलते सिकंदराराऊ नगर पालिका अधिकारियों के द्वारा उनके आगमन को लेकर की गई सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0