राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की अध्यक्षता मे जन सुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Oct 16, 2024 - 20:02
Oct 16, 2024 - 20:02
 0  297
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी की अध्यक्षता मे जन सुनवाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हरदोई (आरएनआई)आज  सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती सुजीता कुमारी की अध्यक्षता मे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन निरीक्षण भवन मे किया गया। जन सुनवाई मे 07 शिकायतों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।  सदस्य के द्वारा जन सुनवाई के उपरान्त महिला थाना का निरीक्षण किया गया, तथा महिला थानें मे आयी महिलाओं की समस्याओं को सुना गया, तथा महिला थाना एसओं को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उनके द्वारा जिला महिला कारागार मे महिला बैरक का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जिला महिला अस्पताल मे प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया, तथा वहा उपस्थित गर्भवती महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने वार्ड की साफ-सफाई के लिए वहां उपस्थित डाक्टर को निर्देशित किया। अन्त मे सदस्य द्वारा नया गांव स्थित वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी शहर अकित मिश्रा, उप जिलाधिकारी पूनम भाष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, एसओं महिला थाना प्रभारी वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, शैलेन्द्र पाठक, नासिर मेहदी जैदी तथा रामू यादव आदि उपस्थित रहें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)