राज्य परिवहन निगम पुनः चालू किया जाए : सीपीआई

Aug 30, 2024 - 17:19
Aug 30, 2024 - 17:20
 0  783
राज्य परिवहन निगम पुनः चालू किया जाए : सीपीआई

गुना (आरएनआई) रेल यात्री किराए में लगातार वृद्धि और निजी बस मालिकों की मनमानी से प्रदेश के यात्री परेशान हैं। सवारी रेल गाड़ियों को एक्सप्रेस में बदलकर दिखने से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। ऐसे में बंद किए जा चुके राज्य परिवहन निगम को दोबारा शुरू करने की बहुत आवश्यकता है। ताकि जिले और प्रदेश के यात्रियों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके।

यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव मनोहर मिरोठा ने शुक्रवार को जज्जी बस स्टैंड पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी आन्दोलन  सरकारी राज्य परिवहन निगम को पुनः शुरू करने के कॉल पर जिला पार्टी गुना द्वारा जज्जी बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश रेल सेवाओं के मामले में अत्यंत पिछड़ा हुआ है। बहुत से जिले ऐसे है जो रेल सेवा से वंचित हैं। ग्रामीण आम जनता यातायात के लिए पूरी तरह निजी बस सेवाओं पर निर्भर है, जिससे बस मालिक मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। बसों की हालत बहुत खराब है। उनकी ना फिटनेस होती है और ना बीमा। जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। निजी क्षेत्र की बसों में महिलाएं असुरक्षित रहती हैं।


पार्टी की मांग है कि इन सभी असुविधा से बचने और राज्य सरकार के खजाने मे धन बढ़ाने राज्य परिवहन निगम को पुनः शुरू कर सरकारी बसें मध्यप्रदेश में अतिशीघ्र शुरू की जाए।


प्रदर्शन में जिला सचिव मनोहर मिरोठा, अमीर उल्ला खान, रफ़ीक खान, नाथूलाल कोरी, लक्ष्मीनारायन नामदेव, जावेद खान, रफ़ीक खान, सुनील कुशवाह, मुस्ताक खान, राकेश राणा, संजय निवारिया, मेहबूब खान, जीवन जाटव, अन्ना कुशवाह, बहादुर सिंह कुशवाह , राम किशन कश्यप, रामकृष्ण रजक, सोनू खान, बंटी खान, अंसार खान, चंद्रभान अहिरवार, शकील भाई, हजारीलाल, खालिद भाई, खलील भाई आदि उपस्थित हुए।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow