राजा भैया की पत्नी भानवी समेत 4 पर FIR
भानवी सिंह ने बहन साध्वी को भेजा नोटिस दो दशक से अवैध संबंध का आरोप

लखनऊ। (आरएनआई) बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने अपनी बहन साध्वी सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। भानवी सिंह द्वारा बहन को भेजे गए नोटिस में आरोप है कि साध्वी के उनके पति के साथ दो दशक से अवैध संबंध हैं। वहीं, नोटिस के आधार पर भानवी का दावा है कि इस आरोप को साबित करने के लिए उनके पास इसके पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
नोटिस भेजकर भानवी सिंह ने साध्वी से 10 दिन में माफी की मांग की है। इसके साथ ही भानवी सिंह ने बहन से राजा भैया के साथ संबंध खत्म करने की मांग की है। ये नोटिस भानवी सिंह ने अपने वकील मुक्तेश्वर सिंह के जरिए भेजवाया है। भानवी सिंह का आरोप है कि उनके पति राजा भैया के साथ साली यानी भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह के संबंध थे।
इन संबंधों की वजह से राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्ते खराब हुए। हालांकि अब दोनों के बीच तलाक को लेकर केस चल रहा है। ये केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। बीते दिनों ही राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पहली बार मीडिया के सामने अपने रिश्ते पर खुलकर बोली थीं। उन्होंने साफ कह दिया था कि वो अपने पति रघुराज प्रताप सिंह से तलाक नहीं लेंगी। उनके लिए सबसे पहले उनका परिवार है और परिवार हमेशा साथ रहेगा।
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में राजा भैया ने तलाक के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दायर की थी। साकेत कोर्ट में जवाब दाखिल करते हुए उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था। बता दें कि इस मामले में बीते सप्ताह सुनवाई हुई थी।
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह ने अपनी भाभी भानवी सिंह पर हमला किया है। उन्होंने कहा, राजा भैया ने उनको 29 साल फेस किया है। 29 सालों में वह 8 साल अलग रही हैं। वह नौकरों के साथ मारपीट करती थीं। लेकिन, जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर की। उन्होंने एफिडेविट भी दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि वो चार-पांच साल से साथ नहीं रह रहे हैं।
अगर दो-तीन साल तक कोई पति-पत्नी साथ नहीं रह रहे हैं, तो उसको कानून अलग माना जाता है। जब उनके पास दो-तीन बार नोटिस गया है। तब उन्होंने साजिश के तहत, पूरा प्लान बनाकर अपना जवाब दिया है। साजिश के तहत ही उन्होंने तलाक न देने की बात भी कही है। लेकिन उनकी नीयत कभी भी वापस आने की नहीं है।
What's Your Reaction?






