राजस्थान में BJP को झटका, 14 पर भाजपा को बढ़त, कांग्रेस आठ सीट पर आगे
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के चुनावी परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इनमें से जालोर-सिरोही, बाड़मेर-जैसलमेर और झालावाड़-बारां हॉट सीट है।

राजस्थान (आरएनआई) अलवर से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 55 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के ललित यादव दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा के फेजल हुसेन तीसरे नंबर पर हैं।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 14 पर भाजपा आगे चल रही है। आठ सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त ली है, जबकि एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 11 बजे तक के रुझान में भाजपा ने एक और सीअ पर बढ़त बना ली है। हालांकि, पिछले दो चुनाव की तुलना में यहां भाजपा अब भी 11 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।
भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से 28960 मतों से आगे चल रही हैं।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 13 पर भाजपा आगे चल रही है। नौ सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त ली है, जबकि एक-एक सीट पर सीपीआई (एम), आरएलटीपी और बाप पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यह रुझान 10:30 बजे के तक के हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा को 12 सीटों का नुकसान होता नजर आ रहा है।
दौसा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा 47077 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा पीछे चल रहे हैं।
अजमेर में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी 75 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।
झुंझुनूं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला 11334 वोटो से आगे चल रहे हैं। ओला को अब तक 110964 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 99630 मिले हैं।
भरतपुर लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप कोली से 20223 मतों से आगे चल रही हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी भजन आगे, 115236 वोट मिले। भाजपा की इंदु देवी को मिले 94568 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर। बीएसपी प्रत्याशी विक्रम सिंह तीसरे नंबर पर।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






