योगा दिवस पर नगर, तहसील, ब्लॉक और पंचायतों में कार्यक्रम होंगे: जिलाधिकारी

Jun 14, 2023 - 19:33
Jun 14, 2023 - 20:34
 0  243
योगा दिवस पर नगर, तहसील, ब्लॉक और पंचायतों में कार्यक्रम होंगे: जिलाधिकारी

हरदोई ( आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी योग दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही तहसील, ब्लॉक और पंचायतों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां अभी से कर ली जाएं। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एक मंच बनाया जाए। एक स्क्रीन लगाई जाए। माइक की व्यवस्था की जाए। पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए। स्थल पर कारपेट बिछाई जाए। जेनरेटर आदि की व्यवस्था की जाए। योगा स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनवाये जाएं। 15 जून को योगा सप्ताह की शुरुआत होगी। सप्ताह का उदघाटन कार्यक्रम शहीद उद्यान में होगा। 23 जून को योग दिवस पर सभी लोग योगा ड्रेस में आएंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी अनिवार्य रूप से योगा दिवस में प्रतिभाग करें। पंचायती राज विभाग की ओर से सभी पंचायतों में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। आयुष कवच ऐप पर फोटो अपलोड की जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की थीम हर घर योगा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, अन्य संबंधित अधिकारी व योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)