यूपी में एक बजे तक 39.31% मतदान

Jun 1, 2024 - 14:41
 0  567
यूपी में एक बजे तक 39.31% मतदान

उत्तर प्रदेश (आरएनआई) लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय, पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल के अलावा अफजाल अंसारी समेत 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 

एक बजे तक जनपद महराजगंज में 42.22 प्रतिशत मतदान
फरेंदा में 40.16 प्रतिशत 
नौतनवा में 39.91 प्रतिशत 
सिसवा में 45.26 प्रतिशत 
महाराजगंज में 43.51 प्रतिशत 
पनियरा में 42.04 प्रतिशत

देवरिया लोकसभा में सुबह एक बजे 39.44 प्रतिशत मतदान
तमकुहीराज       38.89
फाजिल नगर         39.03
देवरिया      39.15
पथरदेवा     41.23
रामपुर कारखाना          40.08

गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.39 मतदान
विधानसभा     वोट प्रतिशत
गोरखपुर शहर-    32.74
गोरखपुर ग्रामीण-    37.10
सहजनवा-          39.80
कैंपियरगंज-      37.54
पिपराइच-      40.69

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 37.74 प्रतिशत मतदान
विधानसभा     वोट प्रतिशत
बांसगांव-        35.22
चौरी चौरा-      39.44
चिल्लूपार-         35.50
रुद्रपुर-      40.28
बरहज-     39.41

कुशीनगर लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 39.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा क्षेत्र     प्रतिशत   
खड्ड                  39     
पडरौना                  39.27    
कुशीनगर              39.78          
हाटा                     40.42         
रामकोला                40.14

विस             सुबह-9      सुबह-11     दोपहर-01       
भाटपार रानी     13.45%      28.55%       39%
सलेमपुर         13.06%      27.36%       36.16%
बेल्थरारोड       14.08%      28.97%       38.68%
सिकंदरपुर       13.85%      28.66%       39.19%
बांसडीह         12.66%      26.45%       26.45% 
कुल             13.39%      27.94%       37.5%

राबर्ट्सगंज लोक सभा में  01.00 बजे का मतदान प्रतिशत
383- चकिया -45.85
400- घोरावल -35.00
401- राबर्ट्सगंज -41.95
402- ओबरा -32.23
403- दुद्धी -37.08
जनपद सोनभद्र में  01.00 बजे तक  38.53  प्रतिशत मतदान।

कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वाराणसी के जेपी मेहता इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपरिवार अपना मतदान किया। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व  पर भारी संख्या में मतदान किए जाने की भी लोगो से अपील की।

यूपी में एक बजे तक 39.31 फीसदी मतदान
बलिया लोकसभा सीट पर 38.04 फीसदी मतदान
बांसगांव सीट पर 37.74 प्रतिशत वोटिंग
चंदौली लोकसभा सीट पर 42.17 फीसदी मतदान
देवरिया सीट पर 39.44 प्रतिशत वोटिंग
गाजीपुर लोकसभा सीट पर 38.75 फीसदी मतदान
घोसी लोकसभा सीट पर 38.30 प्रतिशत मतदान
गोरखपुर सीट पर 37.39 फीसदी मतदान
कुशीनगर लोकसभा सीट पर 40.22 प्रतिशत मतदान
महराजगंज सीट पर 42.29 फीसदी वोटिंग
मिर्जापुर लोकसभा सीट पर 41.55 प्रतिशत मतदान
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर 38.44 फीसदी मतदान
सलेमपुर सीट पर 37.49 प्रतिशत मतदान
वाराणसी लोकसभा सीट पर 39.25 फीसदी वोटिंग

मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचा। उसका कहना है 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी मैं घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा था।

मिर्जापुर के मगरदा कला में 1252 वोटर हैं। मझवा विधानसभा प्राथमिक विद्यालय मगरदा कला बूथ संख्या 367 है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों की मांग है कि जिलाधिकारी लिखित रूप से दें कि कब तक सड़क बनेगा तभी मतदान शुरू किया जाएगा।

वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा में बूथों की गड़बड़ी को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट का डीएम एस. राजलिंगम ने जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि मतदाताओं पर कोई दबाव नहीं बनवाया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.