यूपी: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज

यूपी के आगरा जिले में फिजा हत्याकांड का 65 दिन बाद खुलासा हो गया है। पुलिस ने उसके प्रेमी भीमसेन को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। कातिल ने पुलिस को हत्या करने की चौंकाने वाली वजह बताई है। 

Apr 10, 2025 - 10:03
 0  675
यूपी: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज

आगरा (आरएनआई) आगरा के ताजगंज के पचगई खेड़ा से लापता यबुना उर्फ फिजा (36) की हत्या कर शव नोबरी गांव के 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने 65 दिन बाद खुलासा किया। हत्या प्रेमी भीमसेन ने शादी के लिए दबाव डालने पर की थी। 

दोनों पहले से शादीशुदा थे। प्रेमी ने महिला का मोबाइल एक राहगीर को बेचा था। मोबाइल चालू हुआ तो पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। हालांकि परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।

मथुरा के राया स्थित चौड़ी गांव निवासी सिदारी खान की बेटी यबुना उर्फ फिजा का निकाह 15 साल पहले पंचगई खेड़ा निवासी सुहान खान उर्फ सेटी से हुआ था। दो बच्चे हैं। सेटी मजदूर है। आठ फरवरी को सिदारी ने बेटी के गुम होने का केस दर्ज कराया। 

सेटी पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और चार फरवरी को फिजा को गायब कर देने का आरोप लगाया। वह बच्चों के साथ कहीं चला गया था। फिजा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब ने बताया कि फिजा की कॉल डिटेल में उसकी बातचीत नोबरी के भीमसेन से मिली। मगर, उसने फिजा को जानने से इन्कार किया। एक सप्ताह पहले फिजा का मोबाइल चालू हुआ तो लोकेशन संभल आई। 

पुलिस वहां पहुंच गई। मोबाइल चलाने वाले ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करने गया था। तब एक अन्य मजदूर ने 300 रुपये में मोबाइल बेचा था। पुलिस ने फिजा के पति, भीमसेन सहित अन्य लोगों के फोटो दिखाए। उसने भीमसेन की पुष्टि की। 
 
पुलिस ने भीमसेन को पकड़ा और आमना-सामना कराया तो उसने सच उगल दिया। बताया कि फिजा से प्रेम संबंध थे। वह पहले से शादीशुदा है। फिजा से मिलने के दौरान उसके बच्चों ने देख लिया था। 
 
पिता को बताया तो नाराज होकर सेटी मजदूरी करने बच्चों को लेकर चला गया था। 4 फरवरी को फिजा उसके पास आई। साथ रहने की जिद की तो वह नोएडा ले गया था।
 
पुलिस को आरोपी ने बताया कि 14 मार्च को वो और फिजा घर लौट रहे थे। नौबरी जाने वाले रास्ते पर एक कोठरी में रात रुके। फिजा ने शादी करने की जिद की तो झगड़ा हो गया। उसने दुपट्टे से गला घोट दिया। 

शव को कंधे पर लादकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद 4-5 दिन तक मिट्टी डाली। जब शव मिट्टी से पूरी तरह ढक दिया तब आना बंद कर दिया। पुलिस ने निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया। आरोपी की अपनी पत्नी से भी नहीं बन रही थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.