यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने गिनाईं नए साल की प्राथमिकताएं, बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 2025 में रूस नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। रूस के लोगों की भलाई के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। पुतिन ने कहा कि हमने कठिनाइयों पर जीत पाई है और प्रमुख लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही अपनी एकता को मजबूत किया है। 

Jan 1, 2025 - 09:00
 0  675
यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने गिनाईं नए साल की प्राथमिकताएं, बोले- आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे

मॉस्को (आरएनआई) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 में रूस नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। रूस के लोगों की भलाई के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता है। पुतिन ने कहा कि हमने कठिनाइयों पर जीत पाई है और प्रमुख लक्ष्य हासिल किए हैं। साथ ही अपनी एकता को मजबूत किया है।

रूस के राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में देश की अर्थव्यवस्था और यूक्रेन में युद्ध को लेकर कोई विशेष वादा नहीं किया। रूस में इन दिनों लोग महंगाई से परेशान हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक की 21 फीसदी ब्याज दर से व्यवसायियों और घर खरीदने वालों पर बोझ पड़ रहा है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम नए साल की दहलीज पर हैं और भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। मुझे विश्वास है सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम केवल आगे बढ़ेंगे। हम जानते हैं कि हमारे लिए पूर्ण मूल्य रूस का भाग्य उसके नागरिकों की भलाई था, है और रहेगा।

पुतिन ने ठीक 25 साल बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने 1999 के आखिरी दिन बोरिस येल्तसिन के इस्तीफा देने के बाद पहली बार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र को संबोधित किया था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में मरने वाले रूसी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हमें आपके साहस और बहादुरी पर गर्व है। हमें आप पर विश्वास है।

रूस और यूक्रेन की जंग फरवरी 2022 में शुरू हुई थी। इस युद्ध में अब तक दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है। अब राष्ट्रपति पुतिन कह रहे हैं कि वह यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं और वह इसके लिए शांति पहल का भी स्वागत करते हैं। खासकर वह पहल, जो कि वैश्विक दक्षिण और ब्रिक्स साझेदार देशों- चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लाई गई हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब जो कि मानवतावादी कार्यों में जुड़े रहे हैं। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.