यूएन के पूर्व महासचिव बान की मून, तीन राजनयिकों को 'दिवाली- पावर ऑफ वन' अवॉर्ड
कूटनीति के ऑस्कर (Oscars of Diplomacy) के रूप में प्रतिष्ठित दिवाली पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को नवाजा गया।

न्यूयॉर्क, (आरएनआई) संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को दिवाली पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से नवाजा गया। ये सम्मान शांतिपूर्ण और सुरक्षित विश्व की खातिर काम करने के लिए हर साल दिया जाता है।
कूटनीति के ऑस्कर के रूप में प्रतिष्ठित यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के पूर्व स्थायी प्रतिनिधियों या संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के पूर्व उच्च-स्तरीय सदस्यों या जल्द सेवानिवृत्त होने वाले उच्च स्तरीय सदस्य को दिया जाता है। यह निस्वार्थ भाव से सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जाता है।
इन अवॉर्ड की स्थापना दिवाली फाउंडेशन यूएसए ने 2017 में की थी। पूर्व संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को दिवाली फाउंडेशन यूएसए द्वारा आयोजित 2023 दिवाली स्टैम्प - द पावर ऑफ वन अवार्ड समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 के लिए अन्य पुरस्कार विजेताओं में संयुक्त राष्ट्र में बोस्निया और हर्जेगोविना के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मिरसादा कोलाकोविक, संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि राजदूत किम सूक और 72वें संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और बेलग्रेड-प्रिस्टिना संवाद के लिए यूरोपीय संघ के विशेष प्रतिनिधि शामिल हैं।
अपने संबोधन में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने बढ़ते अधेरें की दुनिया में महत्वपूर्ण प्रकाश को आगे बढ़ाने के लिए दिवाली फाउंडेशन यूएसए के काम और दूरदर्शी दृष्टिकोर्ण की सराहना की है। बान ने कहा कि आज की दुनिया इस तरह खंडित दिखती है जैसी पहले कभी नहीं थी। उन्होंने कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट और क्षेत्रीय संघर्षों का हवाला दिया। बात दें बान की मून संयुक्त राष्ट्र के आठवें महासचिव थे, जिन्होंने जनवरी 2007 से दिसंबर 2016 तक दुनिया के शीर्ष राजनयिक के रूप में दो कार्यकाल तक सेवा दी।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र के राजनयिकों, दूतों, नागरिक समाज के सदस्यों और नीति विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि दिवाली एक ऐसा उत्सव है जो भारतीयों के दिलों में एक बहुत ही विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा, दिवाली सिर्फ एक त्योहार से कहीं अधिक है। यह एक भावना है जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






