युवा मोर्चा ने जलाया डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला

Apr 16, 2023 - 19:00
 0  1.2k
युवा मोर्चा ने जलाया डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला
युवा मोर्चा ने जलाया डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला

गुना। भोपाल की रानी कमलापति के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को  कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस की अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में पूरे प्रदेश में आक्रोश हे। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा गुना द्वारा आरोन मंडल में श्री दास हनुमान मंदिर चौराहा पर कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया l कांग्रेस नेता द्वारा अनुसूचित जनजाति और महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर युवा मोर्चा के नेतृत्व में आरोन नगर मंडल में नारेबाजी करते हुए गोविंद सिंह के पुतले को चौराहे में घुमा कर उनका पुतला जलाया गया। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शेलेन्द्र सिंह रघुवंशी, मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, आरोन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन, विकास जैन, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह हल्के नेताजी, मोर्चा उपाध्यक्ष नितेश भार्गव, आरोन युवा दिव्यांसु रघुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकन्या यादव, राजू यादव, कपिल परिहार, मिथुन शर्मा, दिलीप ओझा, विशाल सोनी, रामु रघुवंशी, अर्जुन कुशवाह सहित बड़ी संख्या बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहकर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मुर्दावाद के नारे लगाकर पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धाकड़ ने कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा उजागर करता है नेता प्रतिपक्ष का बयान l कांग्रेस सदैव से ही आदिवासी बंधुओं के विरुद्ध रही है अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा करना उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है l
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के बयान की आलोचना करते हुए उनकी इस शब्दावली को आदिवासियों का अपमान बताया पूरे देश में अनुसूचित जनजाति वर्ग की अधिकता हमारे राज्य मध्यप्रदेश में है और जिस प्रकार से उनका अपमान कांग्रेस कर रही है वह घोर निंदनीय हैl

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0